महिला ने दिया साढ़े 6 किलो वजन के बच्चे को जन्म, मंगवाना पड़ा स्पेशल आर्डर देकर डायपर

By: Ankur Mon, 18 Oct 2021 1:41:30

महिला ने दिया साढ़े 6 किलो वजन के बच्चे को जन्म, मंगवाना पड़ा स्पेशल आर्डर देकर डायपर

हर विवाहिता का सपना होता हैं कि वह एक दिन मां बने और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे। डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे का वजन करीब ढाई किलो के पास होता हैं। लेकिन एरिज़ोना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक महिला ने 6 किलो वजन के बच्चे को जन्म दिया जिसके लिए डायपर भी स्पेशल आर्डर देकर मंगवाना पड़ा। एरिज़ोना के बैनर थंडरबर्ड मेडिकल सेंटर में 4 अक्टूबर को कैरी पटोनाइ ने 38 वीक की प्रेग्नेंसी में अपने इस बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले भी कैरी के दो बच्चे हैं। वो भी अपने जन्म के दिन काफी फिट थे। अपने तीसरे बच्चे का नाम उन्होंने फिनली रखा है।

आपको बता दें 4 अक्टूबर को कैरी ने अपने बेटे को जन्म दिया था। अचानक उनको लेबर पेन शुरू हो गया और जल्द बाजी में उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। कैरी को तुरंत सी सेक्शन के लिए ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया और उसके जन्म के दौरान बेटे का वजन साढ़े 6 किलो था। बच्चे का वजन जानने के बाद उसके पेरेंट्स से लेकर अस्पताल में मौजूद सभी डॉक्टर भी हैरान थे।

फिनली के जन्म से पहले कैरी 2 बच्चों का स्वागत कर चुकी हैं। जहां उनके दोनों बच्चे जन्म के समय काफी फिट थे, वहीं फिनली काफी मोटा और वजन में भारी पैदा हुआ था। आप सभी को बता दें आम तौर पर बच्चों का वजन दो से ढाई किलो का होता है, लेकिन फिनली का वजन साढ़े 6 किलो का निकला। जब फिनली का जन्म हो गया तब डॉक्टर ने स्पेशल डायपर भी ऑर्डर किया था, क्योंकि उनके पास 6 किलो के बच्चे का साइज का डायपर नहीं था। इसके अलावा उन्होंने फिनली के नए कपड़े भी मंगवाए क्योंकि जो कपड़े वो लाए थे वो फिनली को फिट नहीं हो पाए थे।

ये भी पढ़े :

# चीन में उइगर मुसलमानों पर अत्याचार के सामने तो तालिबान भी नहीं टिकता, प्राइवेट पार्ट पर करंट, जानें सितम के अन्य तरीके

# पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करने गई गर्भवती और हो गई डिलीवरी, 10 मिनट बाद हाथ में बच्चा लेकर लौटी

# 31 करोड़ की लॉटरी जीतने के बावजूद भी खाली हाथ रहा कपल और टूट गया रिश्ता, जानें पूरा माजरा

# IRCTC : अब यात्री सीधे ही वेंडर को दे सकेंगे खाने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर, जारी हुई लिस्ट

# नोरा फतेही ने जिम में साइकल पर बैठ किया ऐसा डांस, मलाइका अरोड़ा का Dance वीडियो देख लोग बोले - कोई बेटे को बोलो समझाए इन्हें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com